48 घंटे बाद मिला सरयू में डूबे युवक का शव
Gorakhpur News - बड़हलगंज में 23 वर्षीय दिलशाद ने 30 मई को दोहरीघाट पुल से सरयू नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। नशे की हालत में होने के कारण वह अचानक कूद गया। उसके दोस्त ने बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। 48 घंटे बाद उसका शव नदी में मिला, जिससे परिवार में दुख छा गया।

बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से सरयू नदी में कूदे 23 वर्षीय युवक दिलशाद का शव 48 घंटे बाद जैतपुर गांव के सामने नदी में उतराता मिला। लालगंज मोहल्ला निवासी दिलशाद 30 मई की शाम पुल पर टहल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह नशे की हालत में था और अचानक नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए साथी मोहम्मद सुहैल भी नदी में कूदा, लेकिन सफल नहीं हो सका। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की थी। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


