Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTragic Double Suicide at Pipraich Railway Station Young Couple Jumps in Front of Train
एक-दूसरे का हाथ पकड़ टेन के आगे कूदे युवक-युवती, मौत

एक-दूसरे का हाथ पकड़ टेन के आगे कूदे युवक-युवती, मौत

संक्षेप: Gorakhpur News - सनसनी -पिपराइच रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई घटना, शव के टुकड़े हुए

Tue, 28 Oct 2025 03:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

पिपराइच (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सोमवार की रात एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि काफी देर तक प्लेटफार्म पर दोनों बातचीत कर रहे थे और जैसे ही ट्रेन आई, एक-दूसरे का हाथ पकड़कर दोनों पटरी पर कूद गए। उनके शवों के कई टुकड़े हो गए। दोनों में प्रेम संबंध की चर्चा है। हालांकि, युवती के घरवालों ने युवक पर लंबे समय से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, पिपराइच कस्बे की 18 वर्षीय युवती वहीं कपड़े की एक दुकान पर काम करती थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पास में ही रहने वाले दूसरे वार्ड के सजातीय युवक विश्वकर्मा कुमार से उसकी जान पहचान हो गई थी। वह हैदाराबद में रहकर पेंट पालिश करता था। दीवाली में घर आया था। सोमवार की शाम छह बजे के करीब युवती दुकान से निकल गई थी। रास्ते में विश्वकर्मा से उसकी मुलाकात और दोनों रेलवे स्टेशन पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बातचीत कर रहे थे। रात करीब 9 बजे ट्रेन आती देख एक दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूद गए। दोनों के शवों के चिथड़े हो गए। उनके पास से मिले मोबाइल से पहचान कर पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची युवती की मां ने युवक पर लंबे समय से बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं युवक की मां का कहना है कि युवती लंबे समय से उसके बेटे से बातचीत करती थी। दुकान से निकलने के बाद उसने सोमवार को भी करीब 7 बजे बेटे को फोन किया था। उसके बाद वह घर से निकला था। स्टेशन अधीक्षक उमेश चंद्र झा ने बताया कि रेल ट्रैक पर युवक-युवती के शव मिलने की सूचना जीआरपी को दी गई। वह अग्रिम कार्रवाई कर रही है। युवती की मई में होनी थी शादी युवती की मां ने बताया कि बेटी का रिश्ता तय हो गया था। मई में उसकी शादी होनी थी। पुलिस का मानना है कि सजातीय होने के बाद भी परिवार दोनों के रिश्ते से खुश नहीं थे। शादी तय होने के बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया।