Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTragic Discovery Missing 13-Year-Old Girl Found Dead in Drain Near Madar Village
घर से लापता किशोरी का शव नाले में मिला

घर से लापता किशोरी का शव नाले में मिला

संक्षेप:

Gorakhpur News - - सहजनवा इलाके की घटना, पोस्टमार्टम भेजा गया शव माङर निवासी पन्ने साहनी की 13 वर्षीय बेटी प्रियंका मानसिक रोगी थी। 29 नवंबर को दोपहर में घर निक

Dec 01, 2025 07:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

सहजनवा,हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के ग्राम माड़र निवासी पन्नेलाल सहानी की 13 वर्षीय बच्ची शव सोमवार शाम गांव के पास नाले में मिला। किशोरी 29 नवंबर दोपहर घर से निकली थी। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर रविवार को थाने पर सूचना दी। पुलिस केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, क्षेत्र के माड़र निवासी पन्ने साहनी की 13 वर्षीय बेटी प्रियंका मानसिक रोगी थी। 29 नवंबर को दोपहर में घर निकली। उसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटी फिर परिजन उसकी काफी तलाश किए लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मां सीता रविवार शाम को थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामला दर्ज कर किशोरी के तलाश में जुटी थी कि गांव के पांच सौ मीटर दूर नाले के पास चप्पल दिखा। ग्रामीण नाले में देखा तो प्रियंका का शव उतारता हुआ मिला। ग्रामीण ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर सीओ गीडा कमलेश प्रताप सिंह व एसओ महेश चौबे मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। प्रियंका कक्षा सात की छात्रा थी। इधर शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया है। एसओ महेश चौबे ने बताया परिजन किशोरी के गायब होने की तहरीर दी थी। केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। शव मिलने के पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।