Gorakhpur News: बेटे को जिंदा करने के लिए श्मशान से घर लाया शव

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: सांप के डसने से गोला इलाके में युवक की हुई थी मौतसांप के डसने से गोला इलाके में युवक की हुई थी मौत झाड़-फूंक में जिंदा नहीं हुआ तो नदी में किया प्रवाह

Gorakhpur News: बेटे को जिंदा करने के लिए श्मशान से घर लाया शव

Gorakhpur News: गोला, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के परसिया निस्फी राजा गांव में सांप के डसने से 26 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के बाद वापस घर ले आए। काफी देर तक झाड़-फूंक कराने के बाद जब कोई फायदा नहीं हुआ तो परिजनों ने शव को सरयू नदी में केले के पत्ते पर रखकर प्रवाहित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।परसिया निस्फी राजा गांव निवासी अमरेश सिंह (26) पुत्र राजनारायण सिंह सोमवार रात करीब 10 बजे शौचालय गया था। शौचालय में कमोड की आड़ में सांप छिपा था।

सांप ने अमरेश को तीन बार डस लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने पहले डसे हुए स्थान के ऊपर पैर में रस्सी बांध दी। इसके बाद कुछ देर तक झाड़-फूंक कराने के बाद रात में ही उन्हें दोहरीघाट स्थित अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अमरेश को इंजेक्शन लगाए, लेकिन हालत गंभीर होने पर मऊ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मऊ लेकर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन रात करीब डेढ़ बजे शव लेकर घर पहुंचे। मंगलवार सुबह परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर शव को गोला स्थित मुक्तिधाम ले गए। अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि घर से किसी महिला का फोन आया कि एक ओझा झाड़-फूंक करने के लिए आया है और शव को घर लाया जाए। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस घर पहुंच गए। घर पर कुछ देर तक झाड़-फूंक की गई। जब इससे कोई लाभ नहीं हुआ तो परिजन शव को लेकर सरयू नदी के किनारे पहुंचे और केले के पत्ते पर रखकर नदी में प्रवाहित कर दिया। परिजनों के अनुसार अमरेश अविवाहित था और प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। युवक के तीनों बहनों और भाई की शादी हो चुकी है। युवक की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: बेटे को जिंदा करने के लिए श्मशान से घर लाया शव