Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTragic Death of Student in Gorakhpur Accident Accomplice Fled Scene
दो बार पहले खुदकुशी कर चुकी थी छात्रा, दुर्घटना में गई जान

दो बार पहले खुदकुशी कर चुकी थी छात्रा, दुर्घटना में गई जान

संक्षेप:

Gorakhpur News - छात्रा की मौत के बाद फोरलेन पर शव छोड़कर भाग गया था साथी युवकछात्रा की मौत के बाद फोरलेन पर शव छोड़कर भाग गया था साथी युवक छात्रा पेट दर्द का बहाना बन

Sep 09, 2025 08:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पीपीगंज इलाके की रहने वाली छात्रा की सोमवार को फोरलेन बाईपास पर हादसे में मौत के बाद उसका साथी शव को वहीं छोड़कर भाग गया था। पुलिस पहुंची तो युवक नहीं था। जबकि युवक के पीछे आ रहे बाइक सवार युवकों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक छात्रा सोमवार को स्कूल में पढ़ने पहुंची थी। उसके कुछ देर बाद पेट दर्द का बहाना बनाकर वह घर जाने की बात कहने लगी। प्रिंसिपल ने पूछा तो उसने बताया कि उसका भाई लेने आया है। गांव के ही युवक को उसने अपना भाई बताया। प्रिंसिपल ने फोन कर बात की तो युवक ने अपने को भाई बताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक ही बिरादरी और गांव का होने के नाते स्कूल प्रशासन ने शक नहीं किया और छात्रा को जाने दिया। उसके बाद युवक बाइक पर बैठाकर जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास से कालेसर होते हुए बाघागाड़ा-जगदीशपुर की तरफ जाने लगा। बाघागाड़ा से आगे रामनगर कड़जहा के करीब ही पहुंचा था कि एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में उसी ट्रक से टकरा कर गिर गया और छात्रा के सिर पर ट्रक का एक पहिया चढ़ गया। हादसे के वक्त बाइक सवार दो युवक पीछे से आ रहे थे। उन युवकों ने अपनी बाइक रोकी। इस बीच छात्रा का शव वहीं छोड़कर साथी युवक ट्रक नंबर नोट करने के बहाने निकला और फिर लौटा नहीं। उसके बाद दोनों युवकों में से एक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पास से छात्रा का पहचानपत्र मिला तो पुलिस ने उसके घरवालों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार को जानकारी हुई और गांव में ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया था। युवक के परिवारीजनों पर मारपीट का केस दर्ज छात्रा की मां ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर धर्मेंद्र सहानी के घरवालों पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार कक्षा नौ की छात्रा अपने गांव के धर्मेंद्र सहानी के साथ विद्यालय से निकली थी। खोराबार थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र सहानी के परिजन गुड़िया, दीपक, गीता के विरुद्ध धारा 115(2) 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। दो बार पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थी छात्रा पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा दो बार खुदकुशी का प्रयास पहले भी कर चुकी थी। सूत्रों के अनुसार, एक बार फंदे पर लटकी थी तो परिवारीजनों ने रस्सी काट कर बचाया था। दूसरी बार छात्रा ने जहर खा लिया था।