कैंपियरगंज के युवक की गुजरात में छत से गिरने से मौत
Gorakhpur News - कैंपियरगंज के बरगदही गांव के निवासी सरवन अरोड़ा की गुजरात में छत से गिरकर मौत हो गई। सरवन सिलाई का काम करते थे और उनकी दो पुत्र और एक पुत्री हैं। बुधवार को उनका शव गांव पहुंचा, जहां परिवार के लोग...

कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के बरगदही गांव के सरवन अरोड़ा की गुजरात में छत से गिरने से मौत हो गई। बुधवार को शव गांव पहुंचने पर परिवारीजन दहाड़े मारकर रोने लगे। सरवन अरोड़ा गुजरात में सिलाई का काम करते थे। बताया जा रहा है कि सरवन रात में अपने छत पर सो रहे थे। करवट बदलते समय वह छत से नीचे गिर गए। इस हादसे में उनकी मृत्यु हो गई। उनका शव एम्बुलेंस से गुजरात से उनके गांव बरगदही लाया गया। बुधवार को शव के गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरवन के दो पुत्र और एक अविवाहित पुत्री हैं।
परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। इसी कारण वह रोजगार की तलाश में गुजरात गए थे। सरवन का अंतिम संस्कार रोहिन नदी के मछलीगांव तट पर किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




