झटका मशीन के तार में करंट उतरने से मां-बेटे की मौत

Mar 10, 2026 02:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - सिकरीगंज के डड़वा गांव में सोमवार को हुआ हादसा सिकरीगंज के डड़वा गांव में सोमवार को हुआ हादसा सब्जी के खेत की रखवाली के लिए लगाया था मशीन सिकरीगंज,हि

झटका मशीन के तार में करंट उतरने से मां-बेटे की मौत

सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डड़वा गांव में सब्जी की फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए तारबाड़ में करंट उतरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार को हुई घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सिकरीगंज पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, डड़वा गांव निवासी दीनदयाल मौर्य ने बताया कि घर के दक्षिण तरफ स्थित अपने खेत में लगाई गई सब्जी की फसल की सुरक्षा के लिए तारबाड़ लगाया गया था। सोमवार को करीब 11 बजे उनके बेटे हिमांशु मौर्य और पत्नी रीता देवी खेत में काम कर रहे थे।

तभी अचानक झटका मशीन के तार में करंट आ गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, झटका देने के लिए तार में बैट्री से करंट की सप्लाई दी जाती है लेकिन यहां बैट्री की जगह सीधे करंट से सप्लाई दी जा रही थी, जिससे मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ गांव के लोगों से भी पूछताछ कर बयान दर्ज किया जाएगा। दीनदयाल मौर्य के तीन बेटा और एक बेटी हैं। बड़ी बेटी रीतू मौर्य, बेटा हिमेश मौर्य और धर्मेश हैं। बीच वाले बेटे हिमांशु की करंट से मौत हो गई।बेटे को बचाने में मां भी आ गई चपेट मेंझटका मशीन के तार में करंट से पहले बेटा चपेट में आया और फिर बचाने गई मां भी शिकार बन गई। सोमवार सुबह 11 रीता देवी (45) और बेटा हिमांशु (16) खेत के किनारे काम कर रहे थे। हिमांशु करंट की चपेट में पहले आया। उसे बचाने के लिए उसकी मां रीता देवी दौड़कर पहुंचीं, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। कुछ ही पलों में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।नौवीं कक्षा का छात्र है हिमांशुहिमांशु कक्षा नौ का छात्र था। परिवार में उसकी एक बड़ी बहन रीतू (22), भाई हिमेश (20) और धर्मेश (14) हैं। चारों बच्चे अपने माता-पिता के साथ खेती में हाथ बंटाते थे। एक साथ पत्नी और बेटे की मौत से दीनदयाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी इस दर्दनाक घटना से शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार पूरी तरह खेती पर निर्भर है और अभी बच्चों की शादी भी नहीं हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।