मंदिर परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
गोला थाना क्षेत्र के कोटिया नायक स्थित सम्मय माता मंदिर परिसर में एक युवक जवाहर यादव (35) का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। जवाहर एक महीने पहले हैदराबाद से लौटा था और पेंट-पॉलिश का काम करता था। भूमि विवाद के बाद उसने भाइयों के साथ मारपीट की थी।

एक महीने पहले हैदराबाद से लौटा था, भाइयों से भूमि विवाद के बाद हुई थी मारपीट विवाद के बाद पुलिस ने किया था शांतिभंग में चालान, शाम को लौटा था घर
ककरही/भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद।
घटना का विवरण
गोला थाना क्षेत्र के कोटिया नायक स्थित सम्मय माता मंदिर परिसर में सोमवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान जवाहर यादव (35) पुत्र रामदुलारे यादव, निवासी कोटिया नायक के रूप में हुई। वह मंदिर परिसर के एक कमरे में रहकर पूजा-पाठ करता था।
परिवार और विवाद
ग्रामीणों के अनुसार जवाहर करीब एक माह पहले हैदराबाद से गांव लौटा था, वह पेंट-पॉलिश का काम करता था। शुक्रवार को पुश्तैनी जमीन को लेकर उसका भाइयों से विवाद और मारपीट हुई थी। मामले में पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई थी और निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी। रविवार को जमानत पर छूटने के बाद वह मंदिर परिसर में आ गया था। जवाहर अपनी पत्नी नीतू और तीन बच्चों से अलग रहता था। परिवार में 15 वर्षीय बेटी काजल, दिव्यांग पुत्र हरिओम और आठ वर्षीय पुत्र हर्षित हैं। थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


