रामगढ़ताल में छात्रा की डूबने से हुई थी मौत
जांच में नहीं मिला साजिश का कोई प्रमाणजांच में नहीं मिला साजिश का कोई प्रमाण गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता रामगढ़ताल में कूदकर जान देने वाली भदोही की छात्

गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता रामगढ़ताल में शुक्रवार को कूदकर जान देने वाली भदोही की छात्रा ईशु उर्फ आलिया मोदनवाल की मौत डूबने से हुई थी। जांच में किसी प्रकार की साजिश, उकसावे या आपराधिक घटना के प्रमाण नहीं मिले हैं।
पुलिस जांच
भदोही जिले के सुरियावां कस्बा क्षेत्र की रहने वाली ईशु उर्फ आलिया मोदनवाल, रिंकू मोदनवाल की पुत्री थी। जांच के दौरान पुलिस ने छात्रा के संपर्क में रहने वाले एक छात्र से भी पूछताछ की। कॉल डिटेल रिकॉर्ड में दोनों के बीच बातचीत की पुष्टि हुई, लेकिन किसी प्रकार के विवाद, दबाव, धमकी या घटना से जुड़ा कोई तथ्य सामने नहीं आया। तकनीकी और अन्य जांच के बाद छात्र को छोड़ दिया गया।
सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने छात्रा के घर से रामगढ़ताल तक के संभावित मार्ग और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। फुटेज में छात्रा अकेले जाती दिखाई दी। किसी संदिग्ध व्यक्ति के पीछा करने, जबरन साथ ले जाने या अन्य आपराधिक गतिविधि का कोई संकेत नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण डूबना बताया गया है। शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी ईशु कक्षा सात की छात्रा थी। उसकी छोटी बहन ईशा कक्षा छह और भाई ऋषि कक्षा चार में पढ़ता है। शनिवार को राजघाट पर छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


