
गोरखपुर में आठ लोगों से भरी नाव डूबी, किशोर लापता, सात को बचाया गया
संक्षेप: Gorakhpur News - गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में करही घाट पर शनिवार को एक नाव डूब गई। हादसे में एक किशोर लापता हो गया जबकि बाकी सात लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया। नाविक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। किशोर...
झंगहा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के गोर्रा नदी के करही घाट पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। आठ लोगों को लेकर जा रही नाव नदी में डूब गई। हादसे में एक किशोर लापता हो गई, जबकि बाकी सात लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। किशोर की तलाश चल रही है। नाव में सवार लोग करही से बरही की ओर जा रहे थे। इस दौरान नदी के बीचोंबीच नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि नाविक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। नाव में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे।
हादसे में जोगिया निवासी कृष्णा चौबे (14) पुत्र मदनेश चौबे की डूब गया है उसकी तलाश चल रही है। कृष्णा अपने पिता के साथ नाव पर सवार था, लेकिन हादसे के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। पिता किसी तरह बच गए, मगर बेटे को डूबने से नहीं बचा पाए। कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। बेटे के डूबने से मां सुमन चतुर्वेदी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बाकी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




