ओवरब्रिज पर बेकाबू फॉर्च्यूनर की चपेट में आए डाक्टर के भाई की भी मौत
Gorakhpur News - गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता मोहद्दीपुर-चरफटक ओवरब्रिज पर बेकाबू फॉर्च्यूनर की चपेट में आए डॉक्टर कमलेश
गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता मोहद्दीपुर-चरफटक ओवरब्रिज पर बेकाबू फॉर्च्यूनर की चपेट में आए डॉक्टर कमलेश शर्मा के भाई उमेश शर्मा (50) की भी देर रात एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।वह घटना वाली रात में मोहद्दीपुर में रहने वाली बहन से होली मिलकर स्कूटी से अपने घर गीता वाटिका शाहपुर लौट रहे थे। रास्ते में बेकाबू ब्लैक फॉर्च्यूनर की चपेट में आकर वह कोमा में चले गए थे। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की देर रात उनकी मौत हो गई।उमेश शर्मा के बड़े भाई डाक्टर कमलेश शर्मा ने शाहपुर थाने में तहरीर दी है। चार मार्च होली के दिन बेकाबू फॉर्च्यूनर ने तीन चार गाड़ियों को टक्कर मार दी थी।
टक्कर से एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं फॉर्च्यूनर की चपेट में आए उमेश शर्मा को एम्स में भर्ती कराया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


