गैस सिलेंडर लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - चौरीचौरा में बुधवार को एक पिकअप ने गैस सिलेंडर लेकर लौट रहे युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 23 वर्षीय बलिराम गौड़ की मौत हो गई और दीपक विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया था। पुलिस पिकअप की तलाश कर रही है।

गैस सिलेंडर लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के महुअवां बुजुर्ग के पास बुधवार को दोपहर में डुमरी खास से गैस सिलेंडर लेकर लौट रहे युवकों को पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। गौनर रमदसहा निवासी बलिराम गौड़ (23) पुत्र रामप्रसाद गौड़ और दीपक विश्वकर्मा (19) पुत्र पांचू विश्वकर्मा एक बाइक पर सवार होकर डुमरी खास गांव गैस सिलेंडर लेने गए थे। लौटते समय एक पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दिया। दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए एम्स पहुंचाया। जहां पर बलिराम गौड़ की मौत हो गई।

आसपास के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस पिकअप की तलाश में जुटी है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।