वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
बड़हलगंज में एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 20 वर्षीय राहुल प्रजापति को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, जबकि 19 वर्षीय मनीष प्रजापति गंभीर रूप से घायल हैं। एक अन्य पैदल युवक भी हादसे में घायल हुआ। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

बड़हलगंज, निज संवादाता। थाना क्षेत्र के झुमिला चौराहा स्थित एसआरपी पब्लिक स्कूल के समीप बुधवार की रात एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पैदल जा रहा एक अन्य युवक भी हादसे में घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़हलगंज भेजा। अस्पताल ले जाने पर महुलिया पोयल गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल प्रजापति पुत्र रमाशंकर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि इसी गांव का 19 वर्षीय मनीष प्रजापति पुत्र रमेश गंभीर रूप से घायल है।
हादसे में पैदल जा रहे सरवन पुत्र रामपाल भी घायल हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


