पावर ग्रिड का तार खींचने के दौरान 40 फुट ऊंचाई से गिरा बालक, मौत

Feb 15, 2026 02:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - दर्दनाक -खेल-खेल में तार पकड़कर लटका था 10 वर्षीय बालक, ट्रैक्टर से खींचने से ऊपर

पावर ग्रिड का तार खींचने के दौरान 40 फुट ऊंचाई से गिरा बालक, मौत

पीपीगंज/अकटहवा (गोरखपुर), हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। गांव के बाहर पावर ग्रिड की लाइन का तार ट्रैक्टर से खींचने के दौरान खेल-खेल में बच्चा 40 फुट की ऊंचाई पर लटक गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, वह नीचे आ गिरा। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, बुटवल पावर ग्रिड की लाइन का तार ट्रैक्टर की मदद से खींचा जा रहा था। इसी दौरान पास में खेल रहे कुछ बच्चे तार पकड़कर हल्का ऊपर उठते और फिर छोड़ दे रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी क्रम में दस वर्षीय अरुण ने भी खेल-खेल में तार पकड़ लिया लेकिन छोड़ने से पहले ट्रैक्टर से तार और ऊपर खींच लिया गया और वह लगभग 40 फुट की ऊंचाई पर लटक गया। जब तक ट्रैक्टर चालक और आसपास के लोगों को स्थिति का अंदाजा होता, देर हो चुकी थी। तार नीचे करने का प्रयास किया गया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बच्चे का हाथ छूट गया और वह सीधे जमीन पर आ गिरा। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरुण परिवार का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी दो बहनें हैं। उसके पिता श्रीमोहन की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मां मजदूरी कर किसी तरह बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। इकलौते बेटे की असमय मौत से मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;