पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं
Gorakhpur News - पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना प्लेटफॉर्म संख्या एक पर हुई। रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं था।

पीपीगंज हिंदुस्तान संवाद। पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ओएचई पोल संख्या 22/9-11 के बीच हुई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया, हालांकि मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे कर्मचारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 15070 प्लेटफॉर्म संख्या 1 से रात 12:48 बजे रवाना हुई थी। ट्रेन के प्रस्थान के कुछ देर बाद एक यात्री ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी थी।
पुलिस जांच में मृतक के पास कोई रेल टिकट यात्रा दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला। केवल उसके पहने हुए कपड़ों के आधार पर प्रारंभिक जानकारी जुटाई गई है। घटना रात में होने के कारण मौके पर अधिक यात्री मौजूद नहीं थे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


