ऑटो चालक और ट्रैफिक पुलिस की सजगता से महिला को मिला खोया सामान

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में मुहद्दीपुर चौराहे पर एक ऑटो चालक ने डॉक्टरों के पर्चे और दवाएं ट्रैफिक पुलिस को सौंपीं। पुलिस ने संबंधित डॉक्टरों से संपर्क किया और दुर्गावती देवी का सामान सुरक्षित वापस लौटाया। दुर्गावती देवी ने ट्रैफिक पुलिस और ऑटो चालक की ईमानदारी की प्रशंसा की।

ऑटो चालक और ट्रैफिक पुलिस की सजगता से महिला को मिला खोया सामान

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मुहद्दीपुर चौराहे पर गिरे कई डॉक्टरों के पर्चे और जरूरी दवाएं ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और ईमानदारी से सुरक्षित वापस मिल गईं। सामान मिलने पर महिला ने ट्रैफिक पुलिस का आभार जताया। जानकारी के मुताबिक, एक ऑटो चालक को मुहद्दीपुर चौराहे के पास सड़क पर डॉक्टरों के पर्चे और दवाएं पड़ी मिलीं। उसने ईमानदारी दिखाते हुए सामान ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल यशपाल यादव को सौंप दिया। पर्चों में दर्ज जानकारी के आधार पर पुलिसकर्मियों ने संबंधित डॉक्टरों से संपर्क किया। काफी प्रयास के बाद दुर्गावती देवी का मोबाइल नंबर मिला। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं, जहां ट्रैफिक पुलिस ने उनके सभी पर्चे और दवाएं सुरक्षित वापस कर दीं।

अपना जरूरी सामान वापस पाकर दुर्गावती देवी ने ट्रैफिक पुलिस गोरखपुर और ऑटो चालक को धन्यवाद देते हुए उनकी ईमानदारी की सराहना की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।