ओवरब्रिज पर खड़े हो रहे खााद्यान्न लदे ट्रक, हादसे की आशंका

Jan 13, 2026 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - फोटो- -बरगदवा-स्पोर्ट्स कॉलेज ओवरब्रिज के नीचे खड़े रहते हैं उर्वरक के ट्रक गोरखपुर, निज संवाददाता।

ओवरब्रिज पर खड़े हो रहे खााद्यान्न लदे ट्रक, हादसे की आशंका

गोरखपुर, निज संवाददाता। बरगदवा- फर्टिलाइजर- स्पोर्ट्स कॉलेज ओवरब्रिज ट्रकों के खड़े करने का नया अड्डा बन गया है। इस कारण कोहरे के सीजन में हादसे का जोखिम बढ़ गया है, जबकि इस ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर भी उर्वरकों के ट्रक खड़े हो रहे हैं। गलत स्थान पर भारी वाहनों की पार्किंग होने से लोग परेशान हो ही रहे हैं, साथ ही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बरगदवा- फर्टिलाइजर- स्पोर्ट्स कॉलेज ओवरब्रिज निर्माणाधीन है। इसलिए इसके ऊपर और नीचे से वाहन गुजर रहे हैं। मगर ओवरब्रिज के ऊपर ट्रकों की पार्किग करना खतरे को दावत दे रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नकहा रेलवे स्टेशन के पास सीडब्ल्यूसी के गोदाम के ट्रक ऊपर खड़े हो रहे हैं, जबकि फर्टिलाइजर की ओर निकले ट्रक नीचे सर्विस रोड पर डेरा बना लिए हैं। यातायात पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शिवनगर के संतोष कुमार सिंह ने बताया इन वाहन चालकों को कोई राहगीर टोकता है तो वे लड़ने पर उतारू हो जाते हैं। इन ट्रक चालकों को हटाने के लिए चालान की कार्रवाई होनी चाहिए। एसपी, ट्रैफिक राजकुमार पांडेय ने कहा, बरगदवा- फर्टिलाइजर- स्पोर्ट्स कॉलेज ओवरब्रिज के ऊपर ट्रकों को खड़े करने के मामले में कार्रवाई की जाएगी। नीचे भी कोई ट्रक सड़क पर खड़ा मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।