Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTraffic Barrier Reinstalled at Gorakhpur Overbridge to Prevent Accidents
बरगदवा- फर्टिलाइजर ओवरब्रिज पर फिर लगाया बैरियर

बरगदवा- फर्टिलाइजर ओवरब्रिज पर फिर लगाया बैरियर

संक्षेप:

Gorakhpur News - खबर का असर - अधूरे ओवरब्रिज पर वाहनों के आवागमन से था दुर्घटना का जोखिम

Dec 03, 2025 02:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता। बरगदवा चौराहा, फर्टिलाइजर एवं स्पोर्ट्स कॉलेज ओवरब्रिज पर मंगलवार को फिर से बैरियर लगा दिया गया ताकि अधूरे पुल पर यातायात के कारण दुर्घटना की आशंका न रहे। सेतु निगम के इंजीनियरों ने बरगदवा चौराहा, फर्टिलाइजर ओवरब्रिज के पास जहां स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर उठने वाला ओवरब्रिज जुड़ा है, वहां हाइड्रा के सहयोग से जर्सी ब्लॉक को सीधा कर रास्ता बंद कर दिया गया। वाई आकार के ओवरब्रिज में स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से रेलवे लाइन के पहले तक फोरलेन ब्रिज बनाया गया है, जबकि रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर का कार्य किया जा रहा है। एकतरफा ओवरब्रिज पर दोतरफा यातायात शुरू हो गया था, जबकि जहां से दो पहिया वाहन निकल रहे थे, वहां वाहनों की संख्या अधिक होने से ओवरब्रिज पर जाम लगने लगा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आपके अपने ‘हिंदुस्तान’ अखबार ने मंगलवार के अंक में अधूरे पुल पर चढ़ने लगे दोपहिया, दुर्घटना का जोखिम... शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो सेतु निगम के अधिकारियों ने इस संज्ञान लेकर फिर से रास्ता बंद करा दिया। ओवरब्रिज पर हाईड्रा से जर्सी ब्लॉक सीधा करके रास्ता बंद किया गया, जबकि शुरूआती स्थान एप्रोच मार्ग पर भी बैरियर लगाने का काम किया गया। बरगदवा- फर्टिलाइजर ओवरब्रिज में स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से कुछ लोगों ने जर्सी ब्लॉक हटाकर संकरा रास्ता बना लिया था। इस रास्ते को बंद कर दिया गया है। अब सभी वाहन सर्विस रोड से होते हुए ओवरब्रिज पर चढ़ रहे हैं। - मिथिलेश कुमार, जीएम, सेतु निगम