
टोमेटो फ्लू का संक्रमण काबू में, संक्रमित मासूम स्वस्थ
Gorakhpur News - खोराबार के कुई बाजार में टोमेटो फ्लू का संक्रमण अब काबू में आ गया है। पिछले 48 घंटों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। आरबीएसके की टीम गांव में कैंप कर रही है और संक्रमित बच्चों की सेहत की जांच कर रही...
खोराबार हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार के कुई बाजार में फैले टोमेटो फ्लू का संक्रमण अब काबू में आ गया है। नए संक्रमित नहीं मिल रहे हैं। आरबीएसके की टीम गांव में कैंप कर रही है। वह संक्रमित मासूमों के सेहत की जांच कर रही है। इसके अलावा गांव के दूसरे बीमार बच्चों का इलाज कर रही है। बीते 48 घंटे से गांव में टोमेटो फ्लू का कोई नया मरीज नहीं मिला है। वहीं शनिवार के बाद सोमवार को भी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(आरबीएसके) की टीम गांव में पहुंची। लगातार दूसरे दिन गांव में हेल्थ कैंप लगाया। इस दौरान टोमेटो फ्लू से संक्रमित मासूमों की विशेष जांच की गई।

सभी मासूम स्वस्थ्य मिले। खोराबार का कुंई इन दिनों टोमेटो फ्लू को लेकर चर्चा में है। आपके चहेते समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने कुंई में टोमेटो फ्लू के प्रकोप की खबर बीते शनिवार के अंक में प्रकाशित की थी। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके की टीम लगातार गांव में कैंप कर रही है। टोमेटो फ्लू से पीड़ित बच्चों की जांच के लिए सोमवार को आरबीएसके की टीम पहुंची। यहां पीड़ित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाईयां दी। गांव में रितिक सिंह, दीवान, स्नेहा सिंह, अनुष्का सिंह समेत नौ बच्चों टोमेटो फ्लू से पीड़ित मिलें हैं। सोमवार को सभी का हेल्थ रिपोर्ट आरबीएसके की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा। पीएचसी प्रभारी डॉ. ओबैदुलहक ने बताया कि सभी संक्रमित स्वस्थ हैं। कोई और मासूम टोमेटो फ्लू से संक्रमित नहीं पाया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


