ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरशोहदे से तंग आकर युवती ने खुदकुशी की कोशिश की

शोहदे से तंग आकर युवती ने खुदकुशी की कोशिश की

गगहा। हिन्दुस्तान संवाद शोहदे से तंग आकर एक युवती ने खुदकुशी की कोशिश की...

शोहदे से तंग आकर युवती ने खुदकुशी की कोशिश की
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 14 Mar 2022 03:33 AM
ऐप पर पढ़ें

गगहा। हिन्दुस्तान संवाद

शोहदे से तंग आकर एक युवती ने खुदकुशी की कोशिश की है। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवारीजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। युवती के पिता ने आरोपित युवक के खिलाफ गगहा थाने में तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी तहरीर में पिता ने लिखा है कि गगहा क्षेत्र में एक गांव का मनबढ़ युवक उनकी बेटी को लम्बे समय से परेशान कर रहा था। सुबह टलहने निकलने पर रास्ते में घेरकर अश्लील कमेंट करता था। बेटी के मोबाइल पर भी फोन कर कमेंट करता था। वह शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था। उसके आंतक से तंग आकर बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत खराब होने पर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अब वह खतरे से बाहर है। पिता के आरोपों की गगहा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें