ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुर43 ट्रेनों का समय आज से बदला, समय देख के निकलें

43 ट्रेनों का समय आज से बदला, समय देख के निकलें

फोटो::::::::फाइल फोटो स्टेशन पर भीड़ की फ्लैग - 110 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी, कइयों

43 ट्रेनों का समय आज से बदला, समय देख के निकलें
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSat, 30 Sep 2023 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

फोटो::::::::फाइल फोटो स्टेशन पर भीड़ की
फ्लैग - 110 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी, कइयों की टाइमिंग में कटौती

-43 ट्रेनों की टाइमिंग में 5 से 15 मिनट का बदलाव

-एक अक्तूबर से लागू होगी नई समय-सारणी

- 100 किमी स्पीड वाली ट्रेनों को 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार मिली

- बदले हुई टाइमिंग को लेकर पूर्व में आरक्षण करा चुके यात्रियों को संदेश भेज रहा है रेलवे

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता

गोरखपुर जंक्शन पर 43 ट्रेनों के समय में रविवार से बदलाव हुआ है। ऐसे में अगर ट्रेन पकड़ने जा रहे हैं तो समय देख कर निकलें। कुछ ट्रेनों की टाइमिंग निर्धारित समय से पहले तो कुछ की निर्धारित समय से पांच से 15 मिनट बाद हुई हैं। नई

समय सारिणी में गोरखपुर से प्रमुख रूप से गोरखपुर-हमसफर, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ग्वालियर-बरौनी, गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, गोरखपुर-कोलकाता, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस समेत 43 ट्रेनें शामिल हैं। ये सभी बदलाव एक अक्तूबर से प्रभावी हो जाएंगी।

उदाहरण के लिए अगर आपको सप्तक्रांति एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर जाना है तो आप देर रात 3.45 बजे के बजाए 3.40 बजे से पहले पहुंच जाएं। इस ट्रेन को यहां पांच मिनट पहले कर दिया गया है। टाइमिंग में बदलाव के साथ ही इनकी रफ्तार बढ़ाई गई है। जो ट्रेनें अधिकतम 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही थीं उनकी रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई हैं। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे यात्री सुविधाओं का हर साल विकास कर रही है। नई लाइन के बिछ जाने और पूरा पूर्वोत्तर रेलवे इलेक्ट्रिक रूट में बदल जाने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी है। इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिल रहा है।

इन प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव

हमसफर एक्सप्रेस गोरखपुर से शाम 6:50 बजे की जगह अब शाम 7:05 बजे छूटेगी।

गोमतीनगर-छपरा कचहरी अब छपरा में 8.30 बजे की बजाय 8.45 बजे पहुंचेगी।

गोरखपुर-बहराइच पैसेंजर, गोरखपुर में 5.40 बजे के स्थान पर 5.45 बजे छूटेगी।

गोरखपुर-गोंडा 6 बजे के स्थान पर 6.15 बजे छूटेगी।

ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस दोपहर दो बजे की जगह अब 2:20 बजे आएगी और 2:30 बजे छूटेगी।

दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस 6:10 बजे की जगह 6:20 पर आएगी और 6:30 पर छूटेगी।

मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस 6:45 बजे की जगह 7 बजे आएगी।

सप्तक्रांति एक्सप्रेस आनंद विहार से गोरखपुर भोर में 3:45 बजे की जगह अब 3:40 बजे पहुंचेगी।

अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 12.05 की जगह 12.10 बजे पहुंचेगी और 12.20 बजे छूटेगी।

ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस दोपहर दो बजे की जगह अब 2:20 बजे आएगी और 2:30 बजे छूटेगी।

सिकंदराबाद-गोरखपुर 6.25 की जगह 6.40 बजे आएगी।

अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 12.05 की जगह 12.10 बजे पहुंचेगी और 12.20 बजे छूटेगी।

लोकमान्य तिलक-छपरा एक्सप्रेस गोरखपुर में दोपहर 2:45 बजे की जगह दोपहर 1:55 बजे आएगी।

दोपहर 2:55 बजे की बजाय 2:05 बजे ही रवाना होगी।

दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस 6:10 बजे की जगह 6:20 पर आएगी और 6:30 पर छूटेगी।

गोरखपुर-नौतनवां पैसेंजर अब 6:15 बजे की जगह 6:25 बजे छूटेगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े