Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsThrilling Matches at 69th National School Wrestling Greco-Roman Championship in Gorakhpur
राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में दर्पण, लक्षित और रोहन बने स्वर्ण विजेता

राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में दर्पण, लक्षित और रोहन बने स्वर्ण विजेता

संक्षेप:

Gorakhpur News - 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम गोरखपुर, निज संवाददाता।

Dec 03, 2025 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती ग्रीको-रोमन प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में हुए मुकाबले रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहे। देशभर से आए प्रतिभावान पहलवानों ने मैट पर अपनी तकनीक, ताकत और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में 65 किलो भार वर्ग का खिताब महाराष्ट्र के दर्पण राजू चौधरी ने जीता, जबकि कर्नाटक के थीमनेशी जीएम उपविजेता रहे। 71 किलो भार वर्ग में पंजाब के परनाम सिंह विजेता बने, जबकि राजस्थान के समीर दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 वर्ग में 67 किलो भार वर्ग का स्वर्ण राजस्थान के लक्षित सोनी ने अपने नाम किया, वहीं उत्तर प्रदेश के मुकुल उपविजेता बने।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

72 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के शुभम जाधव ने जीत दर्ज की, जबकि उत्तर प्रदेश के समी हुसैन दूसरे स्थान पर रहे। 77 किलो भार वर्ग में राजस्थान के रोहन सैनी विजेता बने और उत्तर प्रदेश के पंकज उपविजेता रहे। विजेताओं को पूर्व ओलंपियन प्रेम माया और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ शिक्षाविद राम जन्म सिंह ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कोच, खिलाड़ी, विभागीय अधिकारी, अनेक प्रधानाचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में शामिल झारखंड के 11, छत्तीसगढ़ के 16, गुजरात के 16, हरियाणा के 4, राजस्थान के 24 तथा कर्नाटक के 5 खिलाड़ियों के लिए आयोजक मंडल द्वारा अयोध्या धाम भ्रमण की विशेष व्यवस्था भी की गई। संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह और डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह की देखरेख यह आयोजन किया जा रहा है।