
सेमीफाइनल में भिड़ेंगी मैभरा और बरहज की टीमें
Gorakhpur News - डेरवा में स्व. गंगा यादव क्रिकेट प्रतियोगिता में मैभरा ने बैरियाखास और बरहज ने नरहरपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच में मैभरा ने बैरियाखास को हराया, जबकि दूसरे मैच में बरहज ने नरहरपुर को हराया। मैन आफ द मैच मैभरा के प्रेम प्रकाश सिंह और बरहज के डेविड बिल्ला रहे।
डेरवा, हिंदुस्तान संवाद। बड़हलगंज क्षेत्र के डेरवा खेल मैदान में आयोजित स्व. गंगा यादव क्रिकेट प्रतियोगिता के शनिवार को खेले गये मैंच में मैभरा ने बैरियाखास व बरहज ने नरहरपुर को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच का रोमांच देखने के लिए ठंड में भी दर्शक पहुंच गए थे। पहले मैच में बैरियाखास की टीम ने टास जीतकर 8 ओवर में सभी विकेट खोकर 48 रन ही बना पाई। जबाव में मैभरा की टीम ने 7 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मैन आफ द मैच मैभरा के प्रेम प्रकाश सिंह रहे। दुसरे मैच मे बरहज ने नरहरपुर को 7 विकेट से हरा दिया।
नरहरपुर 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन ही बनाई। बरहज ने 7 ओवर 4 गेंद में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच 24 गेद में 57 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले डेविड बिल्ला को मिला। समाजसेवी पंचदेव यादव ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। उदघोषक रंजीत शुक्ला, राजेश यादव रहे। अंपायरिंग सत्येंद्र तिवारी व सत्येंद्र यादव ने किया। इस दौरान आयोजक मकसुदन यादव, शिवम् पांडेय, राणा प्रताप सिंह, हर्ष सिंह, रत्नेश यादव, विजयबहादुर यादव, राजन तिवारी, राजा यादव, मन्नु यादव, लालू यादव मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




