ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरतीन साल की मासूम से दुष्कर्म करने का आरोपी जेल भेजा गया 

तीन साल की मासूम से दुष्कर्म करने का आरोपी जेल भेजा गया 

स्कूल जा रही तीन साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर बड़हलगंज पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व दुष्कर्म करने वाले...

तीन साल की मासूम से दुष्कर्म करने का आरोपी जेल भेजा गया 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुुुरSat, 07 Mar 2020 08:26 PM
ऐप पर पढ़ें

स्कूल जा रही तीन साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर बड़हलगंज पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व दुष्कर्म करने वाले आरोपी 50 वर्षीय श्रवण निषाद के खिलाफ  बड़हलगंज पुलिस ने रेप और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

ननिहाल में रह रही बच्ची शुक्रवार को स्कूल जा रही थी कि गांव का श्रणव उसे अगवा कर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। गांव की महिलाओं के शोर मचाने पर वह भाग गया। खेत में बेहोश बच्ची को देख गांव की महिलाओं ने बच्ची की मां जानकारी दी। मां ने 112 नम्बर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। 

एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तवा, सीओ बांसगांव नितेश सिंह, काजवाल रामाज्ञा सिंह भारी फोर्स के साथ गांव पहुच कर आरोपी को घटना के कुछ ही देर बाद गांव के तिराहे से गिरफतार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें