बिना बताए फिल्म देखने निकल गई तीन किशोरियां, मचा हड़कंप
गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र के एक गांव से तीन किशोरियां लापता हो गईं। परिजनों की तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी गई। तीन घंटे बाद किशोरियां सकुशल मिल गईं। पूछताछ में पता चला कि वे बिना बताए शहर में फिल्म देखने गई थीं। पुलिस ने उन्हें समझाया और परिजनों को सतर्क रहने की सलाह दी।

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बेलघाट क्षेत्र के एक गांव से एक साथ तीन किशोरियों के लापता होने की सूचना से सोमवार को हड़कंप मच गया। परिजनों के काफी तलाश के बाद जब कोई पता नहीं चला तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। दरअसल, सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक ही गांव की तीन किशोरियां लापता हो गई हैं। पुलिस ने तत्काल आसपास के इलाकों के साथ बस स्टैंड और बाजारों में जांच पड़ताल शुरू की। करीब तीन घंटे बाद तीनों किशोरियां सकुशल मिल गईं, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।पूछताछ में पता चला कि तीनों बिना किसी को बताए शहर में फिल्म देखने चली गई थीं।
जब वह वापस लौट रही थीं, तभी पुलिस और परिजनों ने उन्हें खोज लिया। पुलिस ने किशोरियों को समझाने के साथ परिजनों को भी सतर्क रहने की सलाह दी। इस घटना की गांव में पूरे दिन चर्चा होती रही। एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि तीनों किशोरियां फिल्म देखने चली गई थी। परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


