ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरबुजुर्ग महिला और उसकी बहू को झांसा देकर तीन लाख के गहने लूटे

बुजुर्ग महिला और उसकी बहू को झांसा देकर तीन लाख के गहने लूटे

गोला। हिन्दुस्तान संवाद

बुजुर्ग महिला और उसकी बहू को झांसा देकर तीन लाख के गहने लूटे
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSat, 23 May 2020 01:16 AM
ऐप पर पढ़ें

गोला। हिन्दुस्तान संवादगोला इलाके के अतरौरा गांव में बुजुर्ग महिला व उसकी बहू को झांसा देकर एक जालसाज ने तीन लाख के गहने व मोबाइल उड़ा दिया। जाते समय बात करने के बहाने बहू का मोबाइल भी लेकर चला गया। बुजुर्ग महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक,अतरौरा गांव की लालदेई का बेटा मनोज दुबई रहता है। वह घर पर बहू के साथ रहती हैं। शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति बुलेट गाड़ी से इनके घर पहुंचा और बताया कि मेरा घर माफी गांव है। आपके लड़के के साथ विदेश में रहता हूं, घर आया हूं। उन्होंने कहा था कि घर पर जेवरात है मां को साथ ले जाकर इसे बदलवा देना व सफाई करा देना। उस जालसाज के झांसे में वृद्धा व उसकी बहु आ गईं उसने बहू का मोबाइल भी मांग लिया। जालसाज वृद्धा को अपने गाड़ी पर बैठाकर चल दिया और गोला के चंद चौराहे पर छोड़ कर गहने लेकर फरार हो गया। वृद्धा को ठगी की जानकारी हुई तो वह परेशान हो उठी और चिल्लाते हुए घर पहुंची। बताया जाता है कि करीब तीन लाख के सोने के गहने थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें