Gorakhpur News: चार चोरी के ई-रिक्शा के साथ तीन पकड़े गए
Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ई-रिक्शा चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए कैंट पुलिस ने एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी

Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ई-रिक्शा चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए कैंट पुलिस ने एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के चार ई-रिक्शा बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू, निवासी गीडा सेक्टर-22, थाना गीडा के रूप में हुई है। अन्य दो बाल अपचारी हैं। पुलिस के मुताबिक, 11 जुलाई को दर्ज दो अलग-अलग मामलों में ई-रिक्शा चोरी की घटना सामने आई थी। एक मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ और दूसरे में नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच और कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू तथा दो बाल अपचारियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी के चार ई-रिक्शा बरामद किए।
पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


