ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरCovid-19: गोरखपुर में तीन की मौत, 202 नए कोरोना पॉजिटिव मिले 

Covid-19: गोरखपुर में तीन की मौत, 202 नए कोरोना पॉजिटिव मिले 

गोरखपुर में गुरुवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कुल 559 नमूनों की जांच की गई। 357 निगेटिव व 202 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें 90 केवल शहर के हैं। अब जिले में संक्रमितों की कुल...

Covid-19: गोरखपुर में तीन की मौत, 202 नए कोरोना पॉजिटिव मिले 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुर Fri, 28 Aug 2020 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर में गुरुवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कुल 559 नमूनों की जांच की गई। 357 निगेटिव व 202 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें 90 केवल शहर के हैं। अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 8270 हो गई है। 125 की मौत हो चुकी है। 1236 अस्पतालों से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 4168 लोग होम आइसोलेशन से मुक्त हो चुके हैं। 2741 सक्रिय रोगी हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की।

संक्रमितों में संतकबीर नगर के पूर्व सांसद के परिवार में एक सदस्य में संक्रमण की पुष्टि हुई। पूर्व सांसद तीन दिन पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। बांसगांव सांसद के परिवार के दो और सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं, चार सदस्य पहले ही पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके अलावा दो निजी डॉक्टर, जिला अस्पताल, बीआरडी, रेलवे अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र सरदारनगर व झरना टोला के एक-एक कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। बीएसएनएल व एक्सिस बैंक बेतियाहाता के तीन-तीन, सिविल कोर्ट के 12, एडीएम सिटी आवास के दो कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

हेल्थ विजिटर संक्रमित, अर्बन पीएचसी बंद
गोरखपुर। झरना टोला अर्बन हेल्थ पोस्ट पर तैनात कर्मचारी गुरुवार को संक्रमित मिला। इसके बाद हेल्थ पोस्ट को एहतियातन तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अब सोमवार से हेल्थ पोस्ट पर मरीजों का इलाज शुरू होगा। संक्रमित कर्मचारी हेल्थ विजिटर के पद पर तैनात हैं। चार दिन से उसकी तबीयत खराब थी। गुरुवार को कैंप में वह जांच कराने पहुंची।

करमौरा में 52 की जांच, दो पॉजिटिव  
भटहट। ग्राम पंचायत करमौरा में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 52 लोगों की कोरोना जांच की। इसमें एंटीजन किट से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी कुमार चौरसिया ने बताया कि दोनों संक्रमितों को होम क्वारन्टीन करा दिया गया है।

एंटीजन जांच में मिले चार पॉजिटिव
कैम्पियरगंज। सीएचसी की टीम द्वारा पीपीगंज पीएचसी पर कोरोना जांच के लिए 78 लोगों के सैम्पल लिए गए। इसमें एंटीजन किट से जांच में चार पॉजिटिव मिले। इनमें पीपीगंज उपनगर के तीन व मखनहा का एक युवक पॉजिटिव मिला। स्वास्थ्य टीम ने उन्हें होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया।

एक परिवार के चार पॉजिटिव
बेलघाट। पीएचसी पर स्वास्थ्य टीम द्वारा गुरुवार को 34 लोगों के सैम्पल लिए गए। जिसमें एंटीजन किट जांच में चार पॉजिटिव मिले। सभी बभनौली के एक ही परिवार के हैं। इस परिवार में बुधवार को जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। स्वास्थ्य टीम ने उन्हें होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया। 

बंगाली डॉक्टर की कोरोना से हुई मौत 
जगतबेला क्षेत्र के बंगाली डॉक्टर की गुरुवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कालेज में चल रहा था। गुरुवार को बंगाली डॉक्टर समेत तीन की मौत कोरोना से हुई। बंगाली डॉक्टर करीब 10 दिन पहले डॉक्टर बीमार हुआ था। पहले उसका इलाज महानगर के निजी अस्पताल में हुआ। वहीं पर जांच में छह दिन पहले कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। जहां उसकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि बीमार होने तक डॉक्टर मरीजों का इलाज करता रहा। उसकी क्लीनिक रोज खुलती थी। सिर्फ बीते 10 दिन से उसकी क्लीनिक बंद थी। अब क्षेत्रवासी उसके कोरोना संक्रमित होने के बाद डरे हुए हैं। इसके अलावा मिर्जापुर निवासी 32 वर्षीय युवक व मेडिकल कॉलेज निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोराना वार्ड में भर्ती थे। गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें