कीटनाशक पीने वाले तीनों मासूम खतरे से बाहर, घर लौटे

Apr 05, 2026 06:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - सहजनवां, हिन्दुस्तान संवाद।सहजनवां, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवां क्षेत्र के कुवाबार के कनपुरवा टोला में शनिवार रात कीटनाशक पीने से बीमार हुए तीनों मासूम

कीटनाशक पीने वाले तीनों मासूम खतरे से बाहर, घर लौटे

सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कुवाबार के कनपुरवा टोला में शनिवार रात कीटनाशक पीने से बीमार हुए तीनों मासूम अब पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। परिजन रविवार को उन्हें इलाज के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज से घर लेकर चले आए। जानकारी के अनुसार, सहजनवा थाना क्षेत्र के कुवाबार निवासी समरजीत निषाद की चार वर्षीय बेटी अनुराधा, चचेरे भाई शत्रुघ्न की तीन वर्षीय बेटी मीनाक्षी और एक वर्षीय बेटा शिवांश घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें पड़ा हुआ कीटनाशक का डिब्बा मिल गया, जिसे खोलकर तीनों ने पी लिया। कुछ ही देर बाद अनुराधा की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद शिवांश और मीनाक्षी की भी हालत खराब हो गई।

घबराए परिजन बच्चों को तुरंत सीएचसी ठर्रापार ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए तीनों बच्चों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों के इलाज के बाद तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हो गए और सामान्य रूप से खेलने लगे। इसके बाद रविवार को उन्हें घर ले जाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।