Gorakhpur News: शाहपुर पुलिस ने तीन चोरों को दबोचा, दो मोटर बरामद
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: शाहपुर पुलिस ने चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक बाल अपचारी भी है। आरोपी वीर बहादुर सिंह के घर से पानी की मोटर चुराने के आरोप में पकड़े गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।

Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस के अनुसार आदर्श नगर अकोलवा निवासी वीर बहादुर सिंह के घर के बेसमेंट से पानी की मोटर चोरी हुई थी। केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। शनिवार शाम सूचना पर थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह की टीम ने मोहनापुर स्थित चंद्रावती गैस गोदाम के पास से राज राजभर, निखिल कुमार गौड़ और अमन को चोरी की दो मोटर के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को न्यायालय भेजा गया, जहां से जेल भेज दिया गया।


