ई-रिक्शा चालक को पीटा, तीन पर केस
Gorakhpur News - कैंपियरगंज के राखुखोर गांव में ई-रिक्शा चालक सुरेन्द्र को रंजिश के चलते तीन लोगों ने रोककर गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। सुरेन्द्र ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सुरेन्द्र ने बताया कि वे जीविकोपार्जन के लिए ई-रिक्शा चला रहे हैं।

कैंपियरगंज। क्षेत्र राखुखोर गांव रंजिश के चलते ई-रिक्शा पर सवारी बैठाकर गांव आते समय तीन लोगों ने रोककर गाली देते हुए धमकी दी कि हमारे घर के आसपास दिखाई दिए तो जान से मार डालूंगा। ई-रिक्शा चालक सुरेन्द्र निवासी राखुखोर के नामजद तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। चालक सुरेन्द्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हम जीविकोपार्जन के लिए अपना ई रिक्शा चलाते हैं। दो फरवरी को महावनखोर से सवारी बैठाकर गांव आ रहे थे। रंजिश को लेकर गांव के ही रहने वाले परेश, अरविन्द व हरीश रोककर गाली देने लगे और धमकी देते हुए कहा हमारे घर के आस पास दिखाई दिए तो जान से मार देंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


