जमानत पर छूटे आरोपी ने युवती को दी जान से मारने की धमकी
Gorakhpur News - समझौता न करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की चेतावनीसमझौता न करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की चेतावनी पीड़िता की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने दर्ज किय

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में जमानत पर छूटे एक आरोपी ने युवती को फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लच्छीपुर इंडस्ट्रियल एरिया निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि कुशीनगर जिले के खैरेटिया निवासी आकाश यादव पहले भी तेजाब फेंकने की धमकी दे चुका है और उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करता था। इस मामले में वर्ष 2024 में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़िता के अनुसार, जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज की और तेजाब फेंकने का प्रयास किया था।
इस घटना में भी गोरखनाथ पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दोनों मामले वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं।तहरीर के अनुसार आरोपी को हाल ही में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। जमानत पर बाहर आने के बाद 11 मार्च की रात करीब 9:21 बजे और 12 मार्च को दोपहर 1:34 बजे आरोपी ने फोन कर धमकी दी कि यदि मुकदमों में समझौता नहीं किया तो वह उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। पीड़िता ने बताया कि धमकी भरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके मोबाइल में सुरक्षित है। इससे वह और उसका परिवार दहशत में है।पुलिस धमकी देने के मामले को गंभीरता से ले रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी और फील्ड स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


