
गालीबाज रोजगार सेवक का ऑडियो वायरल
Gorakhpur News - विकास कार्यों की सूचना मांगने पर दे रहा धमकी गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड
विकास कार्यों की सूचना मांगने पर दे रहा धमकी गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड भटहट के एक रोजगार सेवक का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गांव के एक युवक को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए देख लेने की धमकी दी जा रही है। रोजगार सेवक की गुंडई से तंग आकर पीड़ित ने गुलरिहा थाने में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। हालांकि आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के अशरफपुर निवासी श्रवण गुप्ता का कहना है कि वर्ष 2021 से 2025 तक जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों की जानकारी मांगी गई थी।
सूचना का जवाब अभी तक नहीं मिला। आरोप है कि इसी बात को लेकर ग्राम रोजगार सेवक 11 दिसंबर को शराब भट्ठी की दुकान पर घेर लिया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी कि आरटीआई के तहत मांगा गया प्रार्थना पत्र वापस ले लो नहीं तो झूठे केस में फंसाकर जीवन बर्बाद कर दूंगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से रोजगार सेवक का मनोबल बढ़ता गया। अब अक्सर वह शाम को फोन पर गाली देना शुरू कर देता है। मामले से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रोजगार सेवक पीड़ित को गालियां और धमकी देते सुनाई दे रहा है। पीड़ित ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रोजगार सेवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




