दो दुकानों का ताला तोड़ नकदी समेत हजारों की चोरी

Feb 08, 2026 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - शनिवार रात को महराजगंज चौराहे पर चोरों ने दो दुकानों में चोरी की। कसौधन फुटवियर से 75 हजार रुपये नकद और 20 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ। आदर्श शृंगार दुकान से 33 हजार रुपये नकद, एक लाख रुपये का कॉस्मेटिक सामान और एक लैपटॉप चुराया गया। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी और जांच शुरू हुई।

दो दुकानों का ताला तोड़ नकदी समेत हजारों की चोरी

सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। बालापार-टिकरिया मार्ग स्थित महराजगंज चौराहे पर शनिवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों ने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी व सरहरी चौकी पुलिस ने जांच-पड़ताल की और आवश्यक कार्रवाई के लिए पीड़ितों को गुलरिहा थाने भेजा। पीड़ित दुकानदार रबी कुमार कसौधन ने बताया कि उनकी कसौधन फुटवियर व सौंदर्य प्रसाधन की दुकान से करीब 75 हजार रुपये नकद व 20 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ। वहीं, बगल की आदर्श शृंगार दुकान के मालिक सुमंत प्रजापति की दुकान से 33 हजार रुपये नकद, लगभग एक लाख रुपये का कॉस्मेटिक सामान, एक लैपटॉप और बायोमेट्रिक मशीन चोरी कर ली गई।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर रैपर व एक जोड़ी मोजा बरामद हुआ है। एक साथ दो दुकानों में चोरी से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।