Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsThief Breaks into Temple in Gulriha CCTV Captures Daring Robbery
मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

संक्षेप:

Gorakhpur News - गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो स्थित बामंत माता मंदिर में शनिवार रात एक युवक ने दान पेटी तोड़कर चोरी की। सीसीटीवी फुटेज में युवक चेहरा ढंकते हुए नजर आया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंदिर समिति ने बताया कि पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

Feb 08, 2026 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो स्थित बामंत माता मंदिर में दान पेटी तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शनिवार रात करीब सवा आठ बजे एक युवक लोहे की दान पेटी का ताला तोड़ता नजर आया। वीडियो में चोर बार-बार आसपास देखता और पहचान छिपाने के लिए चेहरा ढंकते दिख रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मंदिर समिति के अनुसार पूर्व में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें