ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरकर रहे थे बेटे की बारात ले जाने की तैयारी, शार्ट सर्किट से दुल्हा समेत दो झुलसे

कर रहे थे बेटे की बारात ले जाने की तैयारी, शार्ट सर्किट से दुल्हा समेत दो झुलसे

सलेमपुर(देवरिया)। हिन्दुस्तान टीम  परिवार के सभी लोग पांच जून को राजू यादव की बारात जाने की तैयारी में थे। शादी के लिए सामान भी घर में खरीद कर रखा था, लेकिन रविवार की दोपहर अचानक बिजली की शार्ट...

कर रहे थे बेटे की बारात ले जाने की तैयारी, शार्ट सर्किट से दुल्हा समेत दो झुलसे
Deoria,GorakhpurSun, 04 Jun 2017 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

सलेमपुर(देवरिया)। हिन्दुस्तान टीम 
परिवार के सभी लोग पांच जून को राजू यादव की बारात जाने की तैयारी में थे। शादी के लिए सामान भी घर में खरीद कर रखा था, लेकिन रविवार की दोपहर अचानक बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। शादी के लिए व घर में रखा सारा सामान तो जल ही गया। आग बुझाने की कोशिश में राजू भी झुलस गया।  
     सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के सिसवा पाण्डेय गांव के रहने वाले महेश यादव के पुत्र राजू यादव का विवाह भठवां पाण्डेय में तय है। इसी 5 जून को बारात जानी थी। बारात के लिए कई दिनों से परिवार के लोग सामानों की खरीदारी कर घर में रख रहे थे। दूल्हे, दुल्हन समेत परिवार के अन्य लोगों के लिए भी नए कपड़े खरीदे गए थे। चूकि बारात सोमवार को ही जानी थी, इसलिए कई रिश्तेदार भी आ गए थे। जेवरात के साथ घर में नगदी भी रखा हुआ था। पर रविवार की दोपहर में महेश के भाई रामअवध के घर में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में महेश व जवाहिर का मकान भी आ गया। इसमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। आस पास के लोगों ने अथक परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया। करीब पांच लाख का सामान जलने का अनुमान है। आग बुझाते समय राजू और उनके पिता भी झुलस गए। दोनों का सलेमपुर में इलाज चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें