ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरये किसान फसल बर्बाद होने से थे परेशान, आवारा पशुओं के साथ किया सड़क जाम

ये किसान फसल बर्बाद होने से थे परेशान, आवारा पशुओं के साथ किया सड़क जाम

देवरिया के रुद्रपुर में आवारा पशुओं के द्वारा फसल बर्बाद किए जाने से परेशान किसानों ने बुधवार को नगर  में जाम लगा दिया। परेशान किसान अपने साथ आवारा पशुओं को भी बांध कर लाए थे। किसानों के इस...

ये किसान फसल बर्बाद होने से थे परेशान, आवारा पशुओं के साथ किया सड़क जाम
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,रुद्रपुर (देवरिया) Thu, 07 Dec 2017 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया के रुद्रपुर में आवारा पशुओं के द्वारा फसल बर्बाद किए जाने से परेशान किसानों ने बुधवार को नगर  में जाम लगा दिया। परेशान किसान अपने साथ आवारा पशुओं को भी बांध कर लाए थे। किसानों के इस आंदोलन को देख अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए। घंटो चली मान मनौव्वल के बाद किसान तब माने जब आवारा पशुओं को ट्रक पर लाद कर दूसरी जगह भेजा गया। 

आवारा पशु खेत में फसलों को चर जा रहे हैं। इसको लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रुद्रपुर से सटे खजुहा गांव के लोगों ने इसे लेकर तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया था। लेकिन प्रशासन ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। जिस पर गांव युवकों ने तीन दिन मेहनत कर करीब एक सौ बछड़ों को पकड़ कर बांधा। बुधवार को सैकड़ों की संख्या में किसान अवारा पशुओं को लेकर तहसील में प्रदर्शन करने के लिए निकले। अवारा पशु कस्बे के आदर्श चौराहा से आगे नहीं बढ़ रहे थे। जिस पर किसानों ने चौराहा को घेर कर वहीं जाम लगा दिया। इतना ही नहीं पशुओं के खाने के लिए गांव से एक ट्राली पुआल भी लाकर डाल दिया।

जाम की सूचना मिलते ही दोपहर करीब 12 बजे सीओ ब्रजेन्द्र राय पहुंचे। उन्होंने जाम समाप्त करने की कोशिश की लेकिन किसानों ने दो टूक कह दिया कि जब तक यह आवारा पशु कहीं भेजे नहीं जाएंगे, हम लोग जाम लगाए रहेंगे। करीब तीन तीन बजे एसडीएम, सीओ, कोतवाली प्रभारी व नगर पंचायत के लोग पहुंचे। लम्बी वार्ता के बाद प्रशासन को तुरंत ट्रक मंगाकर बछड़ों को लदवाना पड़ा। इसके बाद किसानों ने जाम समाप्त किया। आंदोलन के चलते करहकोल, निबहीं, असवनपार व नरायनपुर मार्ग पर सात घंटे तक आवागमन ठप रहा।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें