खिड़की तोड़कर इंटर कॉलेज से टीबी व नकदी चोरी
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया के एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार रात खिड़की तोड़कर टीवी और 12 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। कॉलेज के प्रबंधक मदन सिंह ने सुबह स्कूल पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया में स्थित एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार की रात में खिड़की तोड़कर टीवी व नकदी की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के बाद डायल 112 के साथ ही थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इंटर कॉलेज के प्रबंधक मदन सिंह ने बताया कि सुबह स्कूल पहुंचने पर खिड़की टूटी थी। स्कूल में लगे एलईडी टीवी के साथ जरूरी कागजात तथा लगभग 12 हजार नकदी चोरी हो गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


