बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दुर्गा मंदिर से दानपेटी चोरी
Gorakhpur News - गुलरिहा के बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित दुर्गा मंदिर से चोर दानपेटी चुरा ले गए। पुजारी ने मंदिर पहुंचकर देखा कि ताला टूटा है और दानपेटी गायब है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए।

गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित दुर्गा मंदिर से चोर दानपेटी उठा ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई जब पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर का ताला टूटा मिला और दानपेटी गायब थी। सूचना पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक माह पहले भी मेडिकल कॉलेज परिसर में एक कर्मचारी के आवास पर चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनीवासियों में नाराजगी है। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


