ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमध्यप्रदेश में बना सिस्टम पूर्वांचल में झूम के बरसे बादल

मध्यप्रदेश में बना सिस्टम पूर्वांचल में झूम के बरसे बादल

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता मध्य प्रदेश में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती क्षेत्र का मध्यप्रदेश में बना सिस्टम पूर्वांचल झूम के बरसे...

मध्यप्रदेश में बना सिस्टम पूर्वांचल में झूम के बरसे बादल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 17 Sep 2021 05:02 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता

मध्य प्रदेश में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती क्षेत्र का असर पूर्वांचल में हो रहा है। पूर्वी यूपी में पिछले 24 घंटे में बादल झूम के बरसे हैं। गोरखपुर-बस्ती मंडल के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश हुई। गोरखपुर में 98 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जो इस महीने की अब तक की सर्वाधिक बारिश है।

इसके साथ ही सितंबर में पहले 15 दिनों में हुई बारिश से करीब दोगुनी बारिश गुरुवार को हो गई है। भारी बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में अधिकतम नमी 96 फीसदी और न्यूनतम 90 फीसदी रही। गुरुवार को 26 किलोमीटर की रफ्तार से पूरवा चली।

बस्ती में हुई सबसे ज्यादा बारिश : गुरुवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल में बादल खासे मेहरबान रहे। दोनों मंडल में सबसे ज्यादा बारिश बस्ती में दर्ज की गई। गुरुवार को बस्ती में 115 मिलीमीटर बारिश हुई। संत कबीर नगर में 108 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गोरखपुर में 98 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा सिद्धार्थनगर में 48.4 मिलीमीटर, महाराजगंज में 16 मिलीमीटर, देवरिया में 19 मिलीमीटर और कुशीनगर में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आज भी होगी हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि उत्तरी मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से पूर्वी यूपी में गुरुवार को बादल झूमकर बरसे। तेज हवाएं चली। बादल अभी राहत देने के मूड में नहीं है। शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हवा उत्तर पूर्व दिशा से चलेगी। हवा की अधिकतम रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। हवा की नमी में कुछ कमी हो सकती है। इसके कारण शुक्रवार को तापमान में बदलाव हो सकता है।

मानसूनी सीजन में पांचवी बार हुई भारी बारिश

मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि 65 मिलीमीटर से अधिक बारिश को भारी बारिश के तौर पर दर्ज किया जाता है। इस बार मानसून सीजन में पांचवीं बार भारी बारिश हुई है। इससे पहले 16 जून को 74 मिलीमीटर, 18 जुलाई को 72 मिलीमीटर, 21 जुलाई को 115 मिलीमीटर, 26 अगस्त को 107 मिलीमीटर और 16 सितंबर को 98 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े