देवरिया में इस लुटेरे को व्यापारियों ने दौड़ा कर पकड़ा
बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहा सटाकर एक स्वर्ण व्यवसायी ने डेढ़ लाख के जेवरात लूट लिए। व्यवसायी ने इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी और बाइक से भाग रहे बदमाशों में से एक को पकड़ लिया। इससे वह बाइक से गिर...
बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहा सटाकर एक स्वर्ण व्यवसायी ने डेढ़ लाख के जेवरात लूट लिए। व्यवसायी ने इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी और बाइक से भाग रहे बदमाशों में से एक को पकड़ लिया। इससे वह बाइक से गिर गया। हालांकि दो बदमाश लूटे गए जेवर के साथ फरार हो गए, लेकिन एक बदमाश के पकड़े जाने से शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश हो जाने की संभावना है।
भटनी कस्बे के निवासी दीपक वर्मा एकलाआम चौराहे पर पूजा ज्वेलर्स एवं बर्तन भण्डार के नाम से दुकान चलाते हैं। वह रोज की तरह दुकानबंद कर घर लौट रहे थे। थाना से सटे लल्लन चौराहे के पास एक बाइक पर तीन सवार लोग उसे रोकने लगे। अभी वह कुछ सोच पाता कि असलटा सटा उसकी डिग्गी में रखा झोला लेकर भागने लगे। दीपक ने दौड़ाकर उस पर पीछे बैठे एक लूटेरे को नीचे गिरा दिया। कुछ ही देर में गश्त पर निकले थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पकड़े गए आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी ने अपने साथियों का भी नाम पुलिस के सामने बता दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष जे पी सिंह यादव ने बताया कि लूट का एक आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं, उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।