ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरगोरखपुर के गोला में प्रधान पर फायरिंग, बाइक से आये थे हमलावर

गोरखपुर के गोला में प्रधान पर फायरिंग, बाइक से आये थे हमलावर

गोरखपुर के गोला से बाजार कर घर लौट रहे पकड़ी गांव के प्रधान नागेन्द्र यादव को बाइक सवार दो बदमाशों ने गाजे गड़हा गांव के पास गोली मार दी। सीने में लगी गोली आर-पार हो गई। उन्हें गोला पीएचसी में भर्ती...

गोरखपुर के गोला में प्रधान पर फायरिंग, बाइक से आये थे हमलावर
हिन्‍दुस्‍तान संवाद,गोरखपुरFri, 13 Oct 2017 10:40 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के गोला से बाजार कर घर लौट रहे पकड़ी गांव के प्रधान नागेन्द्र यादव को बाइक सवार दो बदमाशों ने गाजे गड़हा गांव के पास गोली मार दी। सीने में लगी गोली आर-पार हो गई। उन्हें गोला पीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल तो वहां के डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। गोली किसने मारी है क्यों मारी है पुलिस पड़ताल कर रही है?

गोला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के प्रधान नागेन्द्र यादव अपने गांव के ग्राम पंचायत सदस्य अनिरुद्ध के साथ बुलेट से गोला बाजार से घर लौट रहे थे। वह अभी इसी थाना क्षेत्र गाजे गड़हा गांव के मोड़ पर स्कूल के पास ही पहुंचे थे कि सामने से एक बाइक से आए दो बदमाशों ने करीब से उनके सीने में दाहिने तरफ गोली मार दी। दोनों बदमाश गमछा से मुंह बांधे थे वह गोली मारने के बाद आगे बढ़ गए जबकि ग्राम प्रधान ने अपने घर, नात-रिश्तेदारों और पिरिचितों को फोन कर जानकारी दी।

बदमाशों ने दोबारा लौटकर गोली मारने की कोशिश की लेकिन सामने से आ रहे कुछ अन्य बाइक सवारों को देखकर उन्होंने अपना इरादा बदल दिया।  गोली की सूचना पहुंचे गाजे गड़हा गांव के प्रधान नित्यानंद तिवारी ने नागेन्द्र को गोला पीएचसी पर पहुंचाया। गोली सीने से आर-पार हो गई थी उनकी हालत गंभीर थी लिहाजा डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
गोली किसने मारी है इसके बारे में नागेन्द्र ने अभी कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि हमलावर मुंह बांधे थे। वह उन्हें पहचान नहीं पाए हैं। पुलिस जांच कर रही है। घटना रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। नागेन्द्र यादव की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें