ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरतिरंगा यात्रा निकाल हर घर तिरंगा का दिया संदेश

तिरंगा यात्रा निकाल हर घर तिरंगा का दिया संदेश

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता के लिए भाजपा महानगर के साथ भाजयुमो कार्यकर्ताओं...

तिरंगा यात्रा निकाल हर घर तिरंगा का दिया संदेश
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरTue, 09 Aug 2022 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता के लिए भाजपा महानगर के साथ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भी मंगलवार को तिरंगा यात्रा रैली निकाली। भाजयुमो के महानगर कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष सत्यम मिश्रा के नेतृत्व में भागीदारी की।

तिरंगा यात्रा को राप्ती नगर मंडल से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, अजय मणि त्रिपाठी, पार्षद राजेंद्र तिवारी, संजू यादव, दीनदयाल नगर मंडल से भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सिद्धांतों घोष, रणविजय शाही, सत्यार्थ मिश्रा समेत अन्य एवं बिस्मिल नगर मंडल से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशु सिंह, बृजेश मणि मिश्रा समेत अन्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी तरह मालवीय नगर मंडल से महापौर सीताराम जायसवाल, अष्टभुजा श्रीवास्तव, रंजन सिंह जुगनू, मीडिया प्रभारी राहुल साहनी, प्रदीप सिंह, सुधाकर यादव शामिल हुए। खोराबार मंडल से मंडल अध्यक्ष छोटे लाल पासवान, विजय जयसवाल, राहुल साहनी ने यात्रा को रवाना किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें