ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरटेरर फंडिंग- मास्टर माइंड रमेश शाह की हैं दो बीवियां

टेरर फंडिंग- मास्टर माइंड रमेश शाह की हैं दो बीवियां

टेरर फंडिंग के मास्टर माइंड रमेश शाह ने दो शादियां की हैं। दूसरी बीवी को उसने झरना टोला में बैंक प्रबंधक के घर किराये के मकान में रखा था। वहीं उसकी पहली बीवी उसके मां-बाप के साथ रहती थी। पांच साल...

टेरर फंडिंग- मास्टर माइंड रमेश शाह की हैं दो बीवियां
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 22 Jun 2018 12:49 PM
ऐप पर पढ़ें

टेरर फंडिंग के मास्टर माइंड रमेश शाह ने दो शादियां की हैं। दूसरी बीवी को उसने झरना टोला में बैंक प्रबंधक के घर किराये के मकान में रखा था। वहीं उसकी पहली बीवी उसके मां-बाप के साथ रहती थी। पांच साल पहले घरवालों को उसकी दूसरी बीवी के बारे में जानकारी हुई थी। दोनों बीवियों से उसके दो-दो बच्चे हैं।

सुपर बाजार का मालिक बने रमेश शाह ने झरना टोला में रहने वाले रिटायर्ड बैंक प्रबंधक रामजी पाठक के मकान चार साल से किरायदार था। यहीं पर उसने दूसरी पत्नी आरती को रखा था। गोरखपुर से पकड़े गए बिहार के मुकेश को भी उसने इसी मकान में अपनी गारंटी पर किराये का कमरा मुहैया कराया था। रमेश ने मुकेश को अपने नजदीक रखने के लिए उसे पत्नी के बगल वाला रूम दिलाया था। जिससे रमेश के न रहने पर उसकी पत्नी की जरूरत की चीजे बाजार से खरीद कर मुकेश ले आता था।

मकान मालिक से रमेश ने बताया था कि उसके सुपर बाजार में मुकेश काम करता है। गोरखपुर से 24 मार्च को गिरफ्तार हुए छह लोगों में मुकेश की भूमिका खाता खुलवाने से लेकर टेरर फंड की रकम को कलेक्टर तक पहुंचाने की थी।

पांच साल पहले पता चला बेटे ने की दूसरी शादी

मई 2005 में रमेश की पहली शादी किरन के साथ हुई थी। किरन से दो बच्चे हैं। वहीं दूसरी शादी आरती नामक युवती से उसने की थी। पांच साल पहले ही परिवारीजनों को उसकी दूसरी शादी की जानकारी हुई थी। तब तक दूसरी पत्नी से भी दो बच्चे हो गए थे। दूसरी शादी की जानकारी के बाद घर में काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद रमेश ने घर आना-जाना कम कर दिया था।

एटीएस के छापे के बाद दूसरी पत्नी भी गायब

एटीएस के छापे के बाद रमेश शाह की दूसरी पत्नी आरती भी गायब हो गई। पति के पीछे पुलिस के पड़ने की जानकारी होने पर वह किराये के मकान से सारा सामान लेकर कहीं चली गई। आरती कहां है यह रमेश शाह के परिवारवालों को नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें