ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरबाढ़ में डूब रहे दस युवकों को बचाया, स्वास्थ्य सुविधा भी मुहैया कराई 

बाढ़ में डूब रहे दस युवकों को बचाया, स्वास्थ्य सुविधा भी मुहैया कराई 

महराजगंज की रोहिन नदी में बाढ़ आई। अचानक उसमें नहा रहे दस युवक डूबने लगे। सूचना बाढ़ कंट्रोल रूम को मिली। एनडीआरएफ सहित बचाव व राहत दल तत्काल मौके पर पहुंचा और सभी को सकुशल रोहिन नदी से निकाल बाढ़...

बाढ़ में डूब रहे दस युवकों को बचाया, स्वास्थ्य सुविधा भी मुहैया कराई 
हिन्दुस्तान टीम,महराजगंजTue, 11 Jun 2019 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज की रोहिन नदी में बाढ़ आई। अचानक उसमें नहा रहे दस युवक डूबने लगे। सूचना बाढ़ कंट्रोल रूम को मिली। एनडीआरएफ सहित बचाव व राहत दल तत्काल मौके पर पहुंचा और सभी को सकुशल रोहिन नदी से निकाल बाढ़ राहत शिविर में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज कर सभी की सेहत को खतरे से बाहर बताया। भले ही यह सब एक प्रयोग मात्र रहा। लेकिन इसी बहाने बाढ़ बचाव व राहत कार्य में लगी प्रशासनिक टीम की पूरी तैयारी भी परख ली गई।  

खालिकगढ़ के टोला सोनहाडीह में मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आजमगढ़ से आई टीम ने बाढ़ बचाव की अहम जानकारी दी। टीम ने बाढ़ आने के दौरान परिवार संग सुरक्षित ठौर पर पहुंचने का तरीका भी बताया। बाढ़ के दौरान जरूरतों को पूरा करने, भोजन का बंदोबस्त सहित नदी में डूबते हुए लोगों को बचाने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों की भी जानकारी दी। इसके लिए टीम ने जीवंत प्रदर्शन किया। 

टीम के हैरतंगेज कारनामे देखकर ग्रामीण सहम गए। इस बीच उन्होंने बाढ़ में बचने की तमाम जानकारियां भी हासिल किए। बाढ़ बचाव अभ्यास टीम के सदस्यों ने एक पल ऐसा भी आया जब सभी को चकित कर दिया। एक के बाद एक दस युवकों ने नदीं में छलांग लगा दी। सभी की निगाहें नदी की ओर घूमीं। देखते ही देखते दसों युवक नदी में डूबने लगे। इस बीच मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और पीएसी की टीम ने सभी युवकों को सुरक्षित बचा लिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें