राज्यपाल शिव प्रताप से मिलकर उर्स कमेटी ने दी शुभकामनाएं
Gorakhpur News - गोरखपुर में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ऑल इण्डिया उर्स कमेटी ने ईद और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। कमेटी के अध्यक्ष ने उन्हें अंग वस्त्र और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। शुक्ल ने भाईचारे के महत्व पर जोर दिया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

गोरखपुर। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ऑल इण्डिया उर्स कमेटी की तरफ से कमेटी अध्यक्ष मुहम्मद रजा लड्डन खान, उपाध्यक्ष सैयद रेहान मारुफी ने ईद एवं नवरात्रि के प्रथम दिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही अंग वस्त्र और बुकें भेंटकर स्वागत कर सम्मानित किया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि ईद हो या होली सभी के त्योहार का एक ही उद्देश्य का भाईचारे का बंधन मजबूत रहे। उन्होंने सभी को ईद और नवरात्रि की बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर लड्डन खान ने कहा कि सरल स्वभाव के शिव प्रताप शुक्ल ने अपने लोगों को कभी भी नजरंदाज नहीं किया है बल्कि इंसानी रिश्ते को अटूट और विश्वास को कायम रखने के फरायज को जिन्दा रखा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


