ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरबाजार जा रहे किशोर को ट्रक ने रौंदा, मौत

बाजार जा रहे किशोर को ट्रक ने रौंदा, मौत

बाजार जा रहे एक किशोर को ट्रक ने रौंद दिया। घटना में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। घटना रामजानकी मार्ग स्थित मेहियवा ठोकर के...

बाजार जा रहे किशोर को ट्रक ने रौंदा, मौत
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरWed, 22 Nov 2017 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

बाजार जा रहे एक किशोर को ट्रक ने रौंद दिया। घटना में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। घटना रामजानकी मार्ग स्थित मेहियवा ठोकर के पास की है। घटना की जानकारी पर घर में कोहराम मच गया।

मईल थाना क्षेत्र के ग्राम तेलिया कलां निवासी अनुराग उर्फ भोलू वर्मा (15) पुत्र विनोद कुमार वर्मा बाइक से सुबह करीब 10 बजे सामान की खरीदारी करने के लिए बरहज आ रहा था। अभी बाइक रामजानकी मार्ग स्थित मेहियवा गांव के समीप बनाये गए ठोकरों के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही एक ट्रक ने रौंद दिया। घटना में अनुराग की मौत हो गई। अनुराग केन ब्रिज इंटर नेशनल विद्यालय मईल में कक्षा सात का छात्र बताया जा रहा है।

जो अपने तीन भाइ सूरज व आनंद से छोटा था। जहां जानकारी पर पहुंचे इंस्पेक्टर बरहज सतेन्द्र कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। माता संध्या देवी का रो-रोकर काफी बुरा हाल है। थाने पहुंचे पिता विनोद, चाचा प्रमोद व बड़े भाई सूरज दहाड़ मार रोने लगे। दादा श्रीराम वर्मा बेसुध हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें