स्टंट कर रहे बाइक सवार ने युवती को मारी टक्कर, दोनों घायल
Gorakhpur News - गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर तेज रफ्तार में स्टंट कर रहे बाइक सवारों की लापरवाही से एक युवती पूजा और बाइक चालक आमिर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सरैया में हुई, जहां बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी युवती को टक्कर मार गई। दोनों की हालत गंभीर है, और अन्य बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर तेज रफ्तार में स्टंट कर रहे बाइक सवारों की लापरवाही से एक युवती समेत बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार की दोपहर गुलरिहा क्षेत्र के सरैया में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मकान के सामने की है। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है,जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीन बाइक पर तीन-तीन युवक सवार होकर गोरखपुर से महराजगंज फोरलेन पर स्टंट करते हुए चक्कर लगा रहे थे। आसपास के लोगों के अनुसार युवक दो बार सड़क पर तेज रफ्तार में चक्कर लगाते देखे गए।
तीसरी बार जब वे उसी रास्ते से गुजरे तो एक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवती की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी पूजा (20) पुत्री स्व. अनिल के रूप में हुई है। वह अपने ननिहाल सरैया बाजार में नेवासा पर रह रही थी। अगले महीने 12 मई को शादी है, वहीं घायल बाइक चालक की पहचान कैंट क्षेत्र के स्टेशन रोड पुलिस लाइन निवासी आमिर (17) पुत्र बसीर अहमद के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद बाइक सवार अन्य युवक मौके से फरार हो गए। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


