मां की डांट से नाराज किशोरी घर छोड़कर लापता

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - कैम्पियरगंज में 16 वर्षीय किशोरी अर्पिता शर्मा मोबाइल के अधिक उपयोग को लेकर मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अर्पिता का पहनावा और हुलिया पुलिस को बताया गया है, और मामले की जांच जारी है।

मां की डांट से नाराज किशोरी घर छोड़कर लापता

कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मोबाइल अधिक चलाने को लेकर मां की डांट से नाराज 16 वर्षीय किशोरी घर छोड़कर लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। राखुखोर गांव निवासी राजेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अर्पिता शर्मा मोबाइल अधिक चलाती थी। इसी बात को लेकर उसकी मां संगीता शर्मा ने उसे डांट दिया और थप्पड़ मार दिया। इसके बाद 25 मई को अर्पिता बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। किशोरी के पहनावे और हुलिये की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।