ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरदु:खद: छेड़खानी से आहत किशोरी ने खुद को आग लगाई

दु:खद: छेड़खानी से आहत किशोरी ने खुद को आग लगाई

गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने शोहदों द्वारा की जा रही छेड़खानी से आहत होकर बुधवार की सुबह अपने कपड़ों में आग लगा ली। परिवारीजनों ने उसके कपड़ों में लगी आग बुझाई लेकिन तब तक वह...

दु:खद: छेड़खानी से आहत किशोरी ने खुद को आग लगाई
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरWed, 27 Dec 2017 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने शोहदों द्वारा की जा रही छेड़खानी से आहत होकर बुधवार की सुबह अपने कपड़ों में आग लगा ली। परिवारीजनों ने उसके कपड़ों में लगी आग बुझाई लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने 3 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बड़हलगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार की सुबह अपनी 8 साल की बहन के साथ नित्यकर्म के लिए गई थी। रास्ते में गांव के ही तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और झाड़ी में खीचं ले गए। युवक उससे छेड़खानी करने लगे। युवकों के चंगुल से बचने के लिए दोनों बहनों ने शोर मचाया तो उन्होंने दोनों पर हमला कर दिया। इस बीच उधर से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों को देखकर तीनों शोहदे धमकी देते हुए फरार हो गए। दोनों बहनें घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाईं।

किशोरी को साथ लेकर उसकी मां उलाहना देने आरोपियों के घर पहुंच गई। आरोपितों ने मां-बेटी को देखते हुी उन पर हमला कर दिया। इस घटना से किशोरी काफी आहत हो गई। उसने घर पहुंचकर अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा ली। वह धू-धू कर जलने लगी। परिवारीजनों ने उसके कपड़ों में लगी आग बुझाई लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। किशोरी को तत्काल जिला अस्पपताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने किशोरी की हालत गंभीर बताई है। उनका कहना है कि शरीर 70 फीसदी हिस्सा जल चुका है।

...

किशोरी की मां की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ केस

बड़हलगंज कोतवाली पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर छेड़खानी और मारपीट करने वाले राहुल, अमित और अर्जुन के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के गांव में पहुंचने से पहले ही तीनों आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

......

काफी दिनों से छेड़ रहे थे मनबढ़

किशोरी की मां का कहना है कि उसकी बेटी को तीनों शोहदे काफी दिनों से छेड़ रहे थे। उसने कई बार पुलिस को बताया लेकिन मां-बेटी की शिकायत अनसुनी कर दी गई। उसने कहा कि पुलिस ने पहले गंभीरता दिखाई होती तो उसकी बेटी के साथ यह हादसा नहीं होता।

मामला गंभीर है। छेड़खानी करने के आरोपित तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जल्द ही तीनों गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी, गोरखपुर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें